Monday, January 29, 2018

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 28 | Haryana GK Quiz Part - 28

1. हरियाणा के किस जिले की सीमा किसी भी राज्य की सीमा से नहीं लगती हैं ?

उत्तर: रोहतक।

2. सोहना कुण्ड हरियाणा के किस जिले में स्थित हैं ?

उत्तर: गुडगाँव।

3. हरियाणा में विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेले का आयोजन कहाँ और किस माह में होता हैं ?

उत्तर: सूरजकुंड (फरीदाबाद) फरवरी में।

4. राज्य में वार्षिक वर्षा का औसत कितना हैं ?

उत्तर: 45 सेमी।

5. राज्य के किस क्षेत्र में शिवालिक पहाड़िया स्थित हैं ?

उत्तर:  उत्तर-पूर्व।

6. हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म कौन-सी थी ?

उत्तर:  चंद्रावल।

7. मारूति कारों का निर्माण हरियाणा में कहॉं पर होता हैं ?

उत्तर: गुडगाँव।

8. हरियाणा का “फतेहाबाद” नगर किसने बसाया था ?

उत्तर: फिरोजशाह तुगलक।

9. पंजाब-हरियाणा सीमा आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर:  जस्टिस जे सी शाह।

10. भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश कहाँ दिया था ?

उत्तर-कुरुक्षेत्र।

Sunday, January 28, 2018

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 22 | Haryana GK Quiz Part - 22


1. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?
उत्तर-आठवीं पास।

2. किस राज्य में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए घर में शौचालय अनिवार्य किया गया है?
उत्तर-हरियाणा।

3. हरियाणा में ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का ब्रांड अम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर-साक्षी मलिक।

4. हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि बैंक खातों में जमा करवाने के लिए योजना को क्या नाम दिया गया है ? उत्तर-‘थारी पेंशन,थारे पास’।

5. हरियाणा का कितना क्षेत्रफल NCR के अंतर्गत आता है ?
उत्तर-57%

6. हरियाणा का कौनसा शहर मिलिनियम सिटी कहलाता है ?
उत्तर-गुडगाँव।

7. हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) कहाँ पर था?
उत्तर-पिंजौर (पहले अम्बाला और अब पंचकुला जिले में)

8. देश की पहली CNG ट्रेन कहाँ से चली थी?
उत्तर-रेवाड़ी।

9. हरियाणा में पंच चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा कितनी है ?
उत्तर-10 हज़ार रुपए।

10. हरियाणा में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है?
उत्तर- झज्जर जिले के जहाजगढ़ में।