Sunday, June 24, 2018

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 30 | Haryana GK Quiz Part - 30


1. ‘जमींदार लीग’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-चौधरी छोटू राम।

2. कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे की कुल लम्बाई कितने किलोमीटर है?
उत्तर-135.6 किलोमीटर।

3. हरियाणा में अंतर्जातीय विवाह करने पर कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है?
उत्तर-1 लाख रुपए।

4. कुंजपुरा (करनाल) में सैनिक स्कूल किस वर्ष बना?
उत्तर-1961 में।

5. हरियाणा का बागवानी विश्वविद्यालय कहाँ बनेगा?
उत्तर-करनाल।

6. गोरखपुर (फतेहाबाद) परमाणु बिजली संयंत्र की कुल विद्युत् उत्पादन क्षमता कितनी होगी ?
उत्तर- 2800 मेगावाट (700 मेगावाट की 4 इकाइयाँ)

7. हरियाणा में परमाणु विश्वविद्यालय कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित है?
उत्तर-जसौरखेड़ी (झज्जर)

8. राज्यपाल बनने वाली हरियाणा की पहली महिला कौन थी?
उत्तर-चन्द्रावती।

9. हरियाणा के किस जिले से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है ?
उत्तर-गुडगाँव।

10. हरियाणा में अमोनिया प्लांट कहाँ स्थित है?
उत्तर-पानीपत।