Thursday, December 7, 2017

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 18 | Haryana GK Quiz Part - 18


1. हरियाणा में होम रूल आन्दोलन का सबसे बड़ा नेता कौन था?
उत्तर- प.नेकी राम शर्मा।

2. यूनियनिस्ट पार्टी का सबसे बड़ा नेता कौन था?
उत्तर- चौ. छोटूराम।

3. देशी रियासतों में चले आन्दोलन को क्या कहा जाता
है?
उत्तर- प्रजामंडल आन्दोलन।

4. सच्चर फार्मूला कब लागू हुआ?
उत्तर- 1 अक्टूबर, 1949 ई.।

5. सच्चर फार्मूला लागु होने का क्या प्रभाव हुआ?
उत्तर- पंजाब को पंजाबी क्षेत्र और हिंदी क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया।

6. पंजाब सरकार ने क्षेत्रीय फार्मूला कब लागु किया?
उत्तर- 24 जुलाई, 1956 को।

7. पंजाब पुनर्गठन के लिए संसदीय समिति किस के नेतृत्व में गठित की गई?
उत्तर- सरदार हुक्म सिंह।

8. हुक्म सिंह समिति की सिफारिश पर सीमा आयोग कब बनाया गया?
उत्तर- 23 अप्रैल, 1966

9. जे.सी.शाह आयोग में कुल कितने सदस्य थे?
उत्तर- तीन(जस्टिस जे.सी.शाह , श्री एस.दत्त, श्री एम एम फिलिप)


10. शाह आयोग ने अपनी रिपोर्ट कब दी?
उत्तर- 31 मई, 1966

No comments:

Post a Comment