Sunday, December 3, 2017

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 14 | Haryana GK Quiz Part - 14


1. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक वन क्षेत्र है?
उत्तर-यमुनानगर।

2. अम्बाला में सैनिक छावनी अंग्रेजों ने कब बनाई?
उत्तर-1843 में।

3. सीही (फरीदाबाद) में जन्में सूरदास किस मुग़ल शासक के समकालीन थे?
उत्तर-अकबर।

4. धमतान साहिब गुरुद्वारा किस जिले में स्थित है?
उत्तर-जींद।

5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम की शुरुआत कहाँ की थी?
उत्तर-पानीपत।

6. भीमेश्वरी देवी का मेला हरियाणा में किस स्थान पर लगता है?
उत्तर-बेरी (झज्जर)

7. हरियाणा के किस नगर में 1591 ई. में शाह कुली खान द्वारा बनाया गया जलमहल है?
उत्तर-नारनौल।

8. छड़ी नृत्य पुरुषों द्वारा कब किया जाता है?
उत्तर-गोगा नवमीं।

9. हरियाणा राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है?
उत्तर-भीम पुरस्कार।


10. भीम पुरस्कार के अंतर्गत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर-5 लाख रुपए।

No comments:

Post a Comment