Monday, December 4, 2017

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न भाग - 15 | Haryana GK Quiz Part - 15

1. मिनी क्यूबा’ के नाम से हरियाणा का कौनसा जिला प्रसिद्ध है?
उत्तर-भिवानी।

2. देश का पहला कृत्रिम रबड़ संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया
है?
उत्तर-पानीपत(हरियाणा)

3. ‘जमींदार लीग’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-चौधरी छोटू राम।

4. कुंजपुरा (करनाल) में सैनिक स्कूल किस वर्ष बना?
उत्तर-1961 में।

5. सन 2008 में हरियाणा में सैनिक स्कूल कहाँ खोला गया?
उत्तर-रेवाड़ी।

6. हरियाणा का बागवानी विश्वविद्यालय कहाँ बनेगा?
उत्तर-करनाल।

7. हरियाणा में अमोनिया प्लांट कहाँ स्थित है?
उत्तर-पानीपत।

8. हरियाणा में परमाणु विश्वविद्यालय कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित है?
उत्तर-जसौरखेड़ी (झज्जर)

9. राज्यपाल बनने वाली हरियाणा की पहली महिला कौन थी?
उत्तर-चन्द्रावती।


10. हरियाणा के किस जिले से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है ?
उत्तर-गुडगाँव।

No comments:

Post a Comment